दुनिया के 10 अमेजिंग झरने, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जायेगा!

EH Blog World Facts

दोस्तों आज हम आपको दुनिया भर के कुछ ऐसे झरनों के बारे में  बताने जा रहे हैं , जो अपने अनोखे पन की वजह से लोगों को पसंद आते हैं. इनमें से किसी से आग निकलने का आभास होता है , तो किसी से खून. कोई हजारों फीट की ऊंचाई से गिरता है , तो कोई समंदर के अंदर.

10 Amazing waterfalls of the world, seeing your heart will be happy

 1. Horsetail  fall , California

यह झरना 1560 फीट ऊंची कैप्टन माउंटेन से गिरता है . विंटर और स्प्रिंग  सीजन में इस का बहाव तेज हो जाता है. फरवरी के आखिरी दो हफ्तों मैं यह झरना रंग बदल लेता है| यह Horsetail fall से फायर फॉल में बदल जाता है जैसे ही रात होती है यह झरना लाल रंग का हो जाता है|  इसको देख कर ऐसा लगता है जैसे इससे आग की लपटें निकल रही हो|

क्या आप जानते है IPC की धारा 504 और 506 पर क्या सजा होती है?

Image result for कैमरून फॉल्स , कनाडा

2. कैमरून फॉल्स, कनाडा

यह कनाडा के अल्बर्टा में है| अगर आप जून में इस झरने को देखने जाते हैं तो यह पिंक कलर में  मिलेगा| इसकी वजह एक विशेष प्रकार का पदार्थ एग्रीलाइट है, जो पानी में मिल जाता है ऐसे में जब सूरज की रोशनी इस पर पड़ती है तो यह पिंक रंग का दिखाई देता है|

3. ब्लड फॉल्स , अंटार्कटिका

अंटार्कटिका के ड्राइ वैली में यह 5 स्टोरी बिल्डिंग जितना बड़ा रेड वाटरफॉल है.  जिसे देख कर लगता है मानो इस से खून बह रहा है| दरअसल इस फॉल् के पानी के लाल होने की वजह ऑक्सीजन, आईस और आयरन का केमिकल रिएक्शन है | इसे ब्लड फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है|

भारत की 8 ऐसी जॉब्स जो देती है सबसे ज्यादा टेंसन व स्ट्रेस!

Image result for पामुकल्ले वाटरफॉल , तुर्की

4. पामुकल्ले वाटरफॉल , तुर्की

तुर्की में पामुकल्ले का मतलब रुई का महल होता है. यह तुर्की के साउथ वेस्ट में स्थित है| 1970 में इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर जगह दी थी |  यह झरना 8860 फीट लंबा , 1970 फीट चौड़ा , 525 फीट ऊंचा है | यह कार्बोनेट मिनिरल के कारण बनने वाली पेरिस के कारण फेमस है| यह चट्टानों के ऊपर एक पेरिस बन जाती है. अपने औषधीय गुणों और गरम पानी की वजह से यह जगह सदियों से बाथिंग Spot के रूप से प्रसिद्ध है|

Related image

5. डेविल केटल फॉल्स , ग्रांड मेरिस

यह झरना लेक सुपीरियर झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है | यह  वाटर फॉल एक तरफ से नदी में गिरती है , तो दूसरी तरफ से पहाड़ के अंदर चला जाता है  | किसी को नहीं पता की यह पानी कहां जाता है , कई रिसर्च इसका पता लगाने के लिए हुए हैं लेकिन इसका पता आज तक नहीं चल पाया है|

आप इन 8 देशों में इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से कर सकते है ड्राइविंग!

Image result for रूबी फॉल्स , टेनेसी

6. रूबी  फॉल्स , टेनेसी

यह वॉटरफॉल  अमेरिका का सबसे गहरा  वाटरफॉल माना जाता है . हर साल यहां 400000 से अधिक विजिटर्स आते हैं| यह  सुरंग की तरह दिखाई देता है. इस 145 फीट के वाटरफॉल का नाम रूबी लेपर्ड इसकी खोज करने वाली महिला के नाम पर पड़ा है | इसके पानी में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है |

7. फॉग वाटरफॉल, आइसलैंड

अपनी खली पड़ी जगह में ATM मशीन लगवा कर आप कमा सकते है 1 लाख रुपये महिना! जानिए कैसे

Image result for हॉरिजॉन्टल फॉल्स , ऑस्ट्रेलिया

8.हॉरिजॉन्टल  फॉल्स , ऑस्ट्रेलिया

दुनिया में सिर्फ दो हॉरिजॉन्टल फॉल्स हैं. दोनों ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में स्थित हैं | पहाड़ों के बीच वाटरफॉल में पानी हवा के तेज बहाव से आगे बढ़ता है | इससे  वाटरफॉल की हाइट 5 मीटर बढ़ जाती है|

9.बिगार वाटरफॉल ,  रोमानिया

रोमानिया में स्थित इस झरने कोई विशेष flow या साइज नहीं है, लेकिन इसका shape और लोकेशन अनोखा है |  यह चट्टान और दलदल से घिरा हुआ है . यह झरना भूमध्य रेखा और उत्तरी ध्रुव के बीच 45 समानांतर पर स्थित है यह दुनिया के सबसे अनूठे झरनों में से एक है|

भारत के टॉप न्यूज़ एंकर महीने में कितना कमाते हैं और ये पढ़े कितने है?

Image result for अंडरवाटर वाटरफॉल , मॉरीशस

10. अंडरवाटर वाटरफॉल , मॉरीशस

पानी के अंदर झरना होना संभव नहीं है,  लेकिन मॉरीशस के तट के निकट हिंद महासागर में ऐसा वाटरफॉल होने का एहसास होता है |  यह बालू और घात की वजह से होता है यह झरना काफी गहराई में नजर आता है |

तो दोस्तों आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताइएगा. साथ ही लाइक और शेयर भी जरूर कीजिएगा ,  धन्यवाद |

Follow us on Facebook