What can be bought around the world in just Rs 100

मात्र 100 रुपए में दुनिया भर में क्या क्या खरीदा जा सकता है!

EH Blog Interesting Facts

मात्र 100 रुपए में दुनिया भर में क्या क्या खरीदा जा सकता है!

What can be bought around the world in just Rs 100

हेलो दोस्तों मेरा नाम अनिल पायल है, हर देश की करेंसी अलग-अलग होती है. भारत में रुपया चलता है, यूनाइटेड स्टेट्स में डॉलर चलता है, यूनाइटेड किंगडम में पाउंड और दुबई में दर्म चलता है. इस तरह से पूरी दुनिया में करीब 180 प्रकार की करेंसी चलती हैं और हर करेंसी की वैल्यू एक दूसरे से अलग है होती है | भारत की करेंसी की वैल्यू वैसे तो डॉलर से काफी कम है लेकिन ऐसे कई देश हैं जिनके मुकाबले भारत की करेंसी काफी ज्यादा बड़ी है | उदाहरण के लिए साउथ कोरिया जहां हमारे 1 रूपए की कीमत वहा के लगभग 16 साउथ कोरियन वोन के बराबर होती है | वही इरान एक ऐसा देश है जहां भारत के 100 रुपए की वैल्यू लगभग 62,000 ईरानी रियाल है |

Online Jobs From Home

What can be bought around the world in just Rs 100

देखा जाए तो इस बढ़ती हुई महंगाई में भी दुनिया की कई ऐसी जगह हैं जहां हम कम पैसे में भी अमीरों की तरह रह सकते हैं और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत के पास ऐसे कई देश हैं जिनकी करेंसी की वैल्यू भारत के मुकाबले बहुत कम है और आप उन जगहों पर बिना वीजा के आसानी से जा भी सकते हैं | खाने-पीने के नजरिए से देखा जाए तो आजकल कुछ अच्छा खाने के लिए केवल 100-150 काफी नहीं है लेकिन फिर भी पेट भरने के लिए भारत में आप 100 रुपए के अंदर किसी किसी भोजनालय के अंदर स्वादिष्ट थाली का आनंद ले सकते हैं और ऐसे कई देश हैं जहां मात्र 100 रूपए खर्च करके आप अलग अलग तरह की भोजन वेराइटी का आनंद ले सकते हैं | इसके साथ ही आप फाइव स्टार होटल की तरह लग्जरी एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं |आज मैं आपको बताऊंगा कि अलग-अलग देशों में 50 से लेकर 100 रुपए में खाने पीने के लिए क्या क्या खरीदा जा सकता है|

वियतनाम

अगर आप बीयर पीने के शौकीन हैं तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी क्योंकि यहां बियर का दाम भारत के हिसाब से मात्र 25 रूपए है. यानी हमारे यहां जितना महंगा पानी है इतने रुपए में तो यहां बीयर मिल जाती है | इसके अलावा यहां लगभग 40 से 50 रूपए में ऑथेंटिक स्प्रिंग रोल और वियतनाम की कुछ स्पेशल डिशेज जैसे कि Banh Xeo और Bun Cha जैसी स्वादिष्ट फूड का भरपूर आनंद लिया जा सकता है अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो |

इन 5 वैज्ञानिक तरीकों से इंसान हो सकता है अमर!

मंगोलिया

स्नो लेपर्ड, घोड़ी का दूध और चंगेज खान के लिए प्रसिद्ध यह देश घूमने के लिए एक बहुत मजेदार जगह है. यहां आप 40 से 50 रूपए में ऑथेंटिक मंगोलियन Buzz खा सकते हैं | जिसे हम मेमोज भी करते हैं और साथ ही यहां की ट्रेडिशनल ड्रिंक Airga का भी आनंद उठा सकते हैं. Airga यहां की सबसे ज्यादा पी जाने वाले ड्रिंक है जिसमें लगभग 7 से 8% अल्कोहल होता है . सेहत के लिए यह बहुत अच्छी होती है इसलिए इसे बच्चों से लेकर बूढ़े भी पी सकते हैं |

Social Site Job

श्रीलंका

श्रीलंका घूमने फिरने के हिसाब से बहुत सस्ती जगह मानी जाती है. यहां 15 से लेकर 25 रूपए में नारियल, 7 रूपए में चावल और 80 रूपए में पराठे दाल और चिकन करी खा सकते हैं और साथ ही आप 40 रूपए में यहां की फेमस डिश Cotu का भी मजा ले सकते हैं |

नेपाल

नेपाल के 107 रूपए भारत के 66 रूपए के बराबर होते हैं. आप 80 से लेकर 150 रूपए तक यहां की फेमस दालमा थाली खा सकते हैं और यहां मिलने वाली सभी खाने की चीजों का प्राइस लगभग भारत के बराबर है लेकिन सस्ते उन्हीं कपड़े खरीदने के लिए नेपाल एक अच्छी जगह है.

दुनिया का एक ऐसा शहर, जहां सूरज नहीं निकलता!

टुनिशिया

नार्थ अफ्रीका का यह देश अपने कल्चर और स्टोरीका लाइसेंस के लिए फेमस है| हालांकि एक टुनिशिया दिनार भारत के लगभग 27 रूपए के बराबर होते हैं लेकिन फिर भी यहां 5 से लेकर 8 रूपए में ब्रेड का एक पैकेट खरीद सकते हैं जो कि हमारे यहां 20 से 25 रूपए में मिलता है|

Online Job Placement

तेहरान

तेहरान ईरान की राजधानी है. यह शहर अपनी बड़ी बड़ी इमारतों और प्राचीन बिल्डिंग्स के लिए फेमस है| भारत के 10 रूपए तेहरान के लगभग 6293 रील के बराबर होते हैं | यहां आप 50 से 70 रूपए में हुक्का पी सकते हैं | लगभग 70 रूपए में पिज़्ज़ा और दो प्लेट कबाब खा सकते हैं. यहां पर ट्रेवल करना भी बहुत सस्ता पड़ता है मात्र 3 से 4 रूपए में बस के जरिए कहीं भी आ जा सकते हैं |

पूरी दुनिया में सिर्फ 1 मिनट में क्या – क्या हो जाता है? एक मिनिट में होने वाली घटनाएं आपके होश उड़ा देंगी!

कंबोडिया

यह देश अपने प्राचीन स्थलों और प्रकृति के नजदीक अपने वातावरण के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. इसलिए इस जगह पर हर साल लगभग 30 लाख टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं. अगर आप यहां के Happy Guesthouse में रुकते हैं तो यहां 1 दिन रुकने का आपको सिर्फ 7 रूपए देना पड़ेगा और सिटी सेंटर के महंगे होटल में भी आग मात्र 80 रूपए से लेकर 150 रूपए में दिन का भोजन कर सकते हैं. अगर आप यहां पर हैप्पी हाउस में बियर खरीदते हैं तो एक मग के लिए आपको मात्र 30 से लेकर 60 रूपए तक नहीं खर्च करने पड़ेंगे |

पराग्वे

साउथ अमेरिका में स्थित यह देश भारत के मुकाबले काफी सस्ता है. यहां केवल शहर के होटल में आराम करने के लिए आपको मात्र 200 से 250 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं. 200 इंडियन रुपीस लगभग 16000 पराग्वे Guarani के बराबर होते हैं | 150 रूपए में आप यहां एक तंदूरी चिकन खरीद सकते हैं और एक अच्छे रेस्टोरेंट में आप यहां 100 रुपए में पेट भर कर खाना भी खा सकते हैं |

18 वैज्ञानिक फैक्ट्स जिस पर नहीं होगा यकीन!

आपको इनमें से कौन सा देश पसंद आया हमें कमेंट में जरूर बताएं

Follow Us On Facebook