Site icon Education House

क्या आप जानते हैं वकील BLACK और डॉक्टर WHITE ड्रेस क्यों पहनते हैं

lawyer black dress kyo pahnte hai

क्या आप जानते हैं Lawyer Black Dress Kyo Pahnte Hai और डॉक्टर WHITE ड्रेस क्यों पहनते हैं 

वकील और डॉक्टर से आप कभी ना कभी तो मिले होंगे लेकिन आपने यह कभी सोचा है कि वकील ब्लैक कोट और Doctor वाइट कोट क्यों पहनते हैं? वकील जो काला कोट पहनते हैं वह कोई फैशन नहीं होता बल्कि इसके पीछे की बात यह है कि साल 1327 में वकालत की शुरुआत एडवरड तृतीय द्वारा हुई थी और उसी समय वकीलों का पहनावा भी तय किया गया| लेकिन वह काला कोट नहीं बल्कि सुनहरे लाल रंग के कपड़े और उस पर भूरे रंग का गाउन हुआ करता था| उस समय जज अपने सर पर लंबे बाल वाला विंग पहना करते थे और वकीलों को चार भागों में बाटा गया था जिसमें स्टूडेंट ,लीडर, बैनचर और बैरिस्टर हुआ करते थे|

साल 1600 मे फिर सोचा गया कि Bar Council को जनता के हिसाब से अपनी यूनिफार्म डिसाइड करनी चाहिए और उसके बाद पहनावे के रूप में उनके लिए लंबे काले कोट तय किए गए. ऐसा माना जाता है कि यह लंबा काला गाउन उनके पेशे की पहचान होता है और जो वकीलों को बाकी लोगों से अलग करता है|

आप इन 8 देशों में इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से कर सकते है ड्राइविंग!

साल 1694 में जब Queen marry की मृत्यु हुई और उनके पिता राजा विलियंस ने सभी जजों और वकीलों को काला गाउन पहन कर शोक मनाने का आदेश दिया था| तो उस ऑर्डर को कभी रद्द नहीं किया गया और आज तक वकील ये काला लंबा गाउन पहनते चले आ रहे हैं|

दुनिया के 10 सबसे छोटे देश! जनसंख्या 800 व क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर!

साल 1961 में वकीलों के काले कोट को लेकर करके एक ACT जारी किया गया| जिसके अनुसार कोर्ट में वकीलों की सफेद शर्ट पर सफेद बैंड टाई और काला कोट पहनकर आना जरूरी कर दिया गया| 1961 के एडवोकेट ACT के अनुसार भारत में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आने वाले वकीलों को ऑफिशियल ड्रेस में होना जरूरी हो गया| ये ड्रेस कोट दरअसल वकीलों के अनुशासन के लिए बाकी प्रोफेशन से वकीलों को अलग रखने के लिए रखा गया है|

कानून के अनुसार वकील गाउन के साथ ही ब्लैक बटन अप कोट , अचकन या ब्लैक शेरवानी पहन सकते हैं| इसके अलावा एडवोकेट गाउन, ट्राउजर्स और धोती के साथ भी ब्लैक कोट, वाइट कल,र वाइट बैड्स का कॉन्बिनेशन इस्तेमाल कर सकते हैं| तो वहीं महिलाएं काले रंग के कोट के साथ वाइट सूट! अब यह तो बात हो गई कि वकील काला कोट क्यों पहनते हैं|

अब बात आती है डॉक्टर सफेद कोट क्यों पहनते हैं? सफेद रंग आंखों को चुभता नहीं है| बल्कि उनको बेहतर महसूस कराता है| डॉक्टर इसीलिए सफेद कोट्स पहनते हैं ताकि उनके सहकर्मी और मरीज उन्हें आसानी से पहचान सके| सफेद रंग सफाई, भरोसे, पावर और शांति का प्रतीक होता है और अपनी पॉजिटिव वाइट के चलते यह रंग मरीजों को बेहतर महसूस कराता है| अस्पताल की तनाव भरी दुनिया में यह रंग Positiveness की निशानी होता है|

रंग के अलावा इन आरामदायक कोर्ट का भी डॉक्टर्स के लिए भी महत्व होता है| मुश्किल कामों से भरी डॉक्टरी दुनिया में रिलैक्स होने के लिए यह कोट्स बनाए गए हैं| अक्सर जरूरी चीजों की जरूरत डॉक्टर को पड़ती रहती है| इसीलिए इन कोट्स में लंबी-लंबी जेब भी दी जाती है.

 

Exit mobile version