advertisement ideas

दम है तो काँच का बॉक्स तोड़ो और 20 करोड़ रुपये ले जाओ!

EH Blog Interesting Facts

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम अनिल पायल है, कंपनिया अपने Product को बेचने के लिए हर तरह के Advertising कर रही है, जैसे बड़े बड़े सेलिब्रिटी से ऐड कराना, अजीब अनोखे टास्क वाले एडवर्टाइजमेंट और भी बहुत कुछ | दोस्तों में आपको कुछ ऐसे एडवरटाइजमेंट के तरीके बताऊंगा जिनके बारे में शायद आप सोच भी नहीं सकते की, कंपनियां अपने प्रोडक्ट को ऐसे भी Advertisement कर सकती हैं |

advertisement ideas

दोस्तों बाहर के कई देशों में Billboard पर पुरानी तरह से Advertising करना एक पुरानी बात हो गई है,क्योंकि 2011 स्वीडन में McDonald ने जिस तरह से अपना एडवर्टाइजमेंट किया वह वाकई में काबिले तारीफ था| स्वीडन में मैकडोनाल्ड ने अपने एक Restaurant की building पर एक बहुत बड़ी सी स्क्रीन लगा दी| अब आप सोच रहे होंगे की उसमें क्या खास है क्योंकि ऐसा तो हर जगह हो रहा है तो जरा सुन लो उस स्क्रीन पर एक वेबसाइट थी picknplay.se, जिसमें आप रजिस्टर करके पिंगपोंग गेम को एक बड़ी सी स्क्रीन पर खेल सकते हैं| लेकिन गेम स्टार्ट करने से पहले आपको कुछ ना कुछ इस वेबसाइट से ऑर्डर करना होगा, मान लो अपने एक बर्गर ऑर्डर किया और आपके अपोनेंट ने भी कूछ आर्डर किया| अगर दोनों ने इस गेम में बॉल को 30 सेकंड तक होल्ड कर लिया तो जो कुछ आपने आर्डर किया है वह बिल्कुल फ्री में आपको मिलेगा|

सड़क किनारे दांत निकालना और कान साफ करना है गैरकानूनी, भारत के 14 अजीबोगरीब कानून!

दोस्तों संत्रे और नींबू में कुछ मात्रा में करंट होता है यह तो आपको मालूम ही होगा और अगर नहीं मालूम तो एल्यूमीनियम और कॉपर के टुकड़े ले लो और उन्हें संतरे में सही दूरी पर डाल दो और मल्टीमीटर से चेक करने पर आपको 2 एम्पीयर तक का करंट देखने को मिल सकता है| लेकिन यह मैंने आपको क्यों बताया आप यही सोच रहे होंगे | दोस्तों इतना कुछ बताने का मकसद यह था कि, फ्रांस की एक Advertising Agency ने इन संतरो की मदद से एडवरटाइजमेंट ही कर डाला| यह एडवरटाइजमेंट ट्रॉपिकाना कंपनी का था जिसमें एडवर्टाइजर संतरे से निकले करंट का यूज़ एडवरटाइजमेंट में करना चाहते थे| इन वर्कर्स ने 2500 संतरो का यूज करके बिलबोर्ड बनाया और इस नेचुरल इलेक्ट्रिसिटी से उन्होंने नेचुरल एनर्जी लिखा और उसे ग्लो भी किया|

advertisement ideas

दोस्तों यह सब एडवर्टाइजमेंट बहुत अलग थे लेकिन अब जो एडवर्टाइजमेंट मैं आपको बताने जा रहा हूं वह इन सब का बाप है, क्योंकि इस एडवर्टाइजमेंट में कंपनी के 20 करोड़ दांव पर लगे थे| वैंकूवर की एक कंपनी है जो ऐसे ग्लास बनाती है जिसको तोड़ना नामुमकिन है और अपने इन ग्लास का एडवरटाइजमेंट करने के लिए इस कंपनी ने Vancouver City के बस स्टॉप के पास ग्लास में 20 करोड़ रुपए रख दिया और लिख दिया जिसने ग्लास को तोड़ लिया यह सारे पैसे उसके | तो फिर होना क्या था पहले दिन से लोग हथौड़े, गन, पथर, और सारे खतरनाक समान लेकर उस ग्लास को तोड़ने के लिए आने लगे लेकिन कोई भी उस ग्लास को तोड़ने में सफल नहीं हुआ| इस एडवरटाइजमेंट से कंपनी का बहुत फायदा हुआ और इस कंपनी को बहुत से नए प्रोजेक्ट भी मिले जिससे इस कंपनी ने बहुत पैसे भी कमाए |

सवाल – जवाब : ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़की खाती भी है और पहनती है

दोस्तों 2016 में स्वीडन की एक एडवरटाइजमेंट कंपनी जिसका नाम एनिमल क्रिएटिव एजेंसी है और इस कंपनी ने रिबॉक के लिए एडवरटाइजमेंट कैंपेन शुरू किया|  इस कंपनी ने एडवर्टाइजमेंट करने के लिए एक शोकेस स्वीडन के स्ट्रीट पर रखा जिसमें रिबॉक के जूते मौजूद थे और यह शोकेस कोई आम शोकेस नहीं था, क्योंकि शोकेस में ऐसे सेंसर लगे थे जो आपके दौड़ने की स्पीड को मेजर करते हैं और जो भी सक्स इस शोकेस के पास से 17 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ता हुआ निकल गया वह रिबॉक के ब्रैंड नए जूते फ्री में पा गया|

advertisement ideas

नवंबर 2015 में RISE OF THE TOMB RAIDER को लॉन्च किया गया और अगर आप गेम लवर होंगे तो आप इस गेम को जरूर जानते होंगे| लेकिन हम यहां गेम की बात नहीं कर रहे बल्कि लंदन में इसे एडवर्टाइजमेंट बिल्कुल ही अलग लेवल पर किया गया | इस गेम का एडवर्टाइज करने के लिए असली 8 लोगों को बिलबोर्ड पर खड़ा किया गया और अलग-अलग तरह की मुश्किलें उनके ऊपर डाली गई क्योंकि इस एडवर्टाइजमेंट में जो सबसे लास्ट में बिलबोर्ड से उतरता है वह जीत जाता और यह कंपटीशन पूरे 22 घंटे तक चला |

दुनिया के 5 सबसे ताकतवर देश! जानिए भारत कौनसे नम्बर पर है

दोस्तों अब जरा इस एडवर्टाइजमेंट को देखिए जिसमें एक ऐसा यूनीक बिलबोर्ड 20 नाम की कॉस्मेटिक कंपनी के लिए बनाया गया| जिसमें एक खुशनुमा चेहरा स्टीकर्स से बने रूखे चेहरे के अंदर छूपा दिया गया,  जैसे जैसे लोग उन स्टीकर्स को निकालते गए वैसे वैसे एक बिल्कुल अलग चेहरा लोगों को दिखता गया मतलब आप समझ गए होंगे कि यह क्रीम कंपनी क्या दिखाना चाहती थी | लेकिन पता नहीं असल जिंदगी में यह क्रीम इतनी कारगर है या नहीं |

अभी तक आपने कई एडवर्टाइजमेंट देखें जिसमें सारे एडवर्टाइजमेंट इंसानों के लिए थे लेकिन अब यह एडवरटाइजमेंट Dog food के लिए है | जर्मन की एक पैट फूड कंपनी जिसका नाम ग्रेनाटा पेट है उन्होंने एक एडवर्टाइजमेंट बनाया यह Advertising अपने आप में एक Unique Advertising था क्योंकि इस एडवर्टाइजमेंट में कंपनी ने एक मशीन लगाई और उसके ऊपर लिखा की फोर स्क्वेयर नाम की वेबसाइट पर रजिस्टर करें और फ्री में पेट फूड पाएं | जैसे ही कोई फोर स्क्वेयर में रजिस्टर करता नीचे बने एक बॉक्स में डॉग फूड आ जाता है|

पटाखों का आविष्कार कब, कहां और कैसे हुआ!

advertisement ideas

डेलबी 1 नाम की एक Advertising company ने 2013 में British Airlines के लिए ऐसा एडवर्टाइजमेंट बनाया जो किसी मैजिक से कम नहीं था| इस एडवर्टाइजमेंट में खास यह था जब भी इस बड़ी सी स्क्रीन के ऊपर से कोई ब्रिटिश एयरलाइन का प्लेन जाता तो एक बच्चा अपने आप ऊपर आसमान की तरफ मुंह करके चलने लगता और अपने हाथों से उस प्लेन को लोगों को दिखाने लगता है| इतना ही नहीं उस बिलबोर्ड के ऊपर से जो प्लेन जा रहे थे उसका फ्लाइट नंबर और कहां से उस प्लेन ने उड़ान भरी है यह सब उस बिलबोर्ड पर दिखाती है|

ऑर्फीया नाम की एक कंपनी कीड़ों को मारने के लिए प्रोडक्ट बनाती है उन्होंने एडवर्टाइजमेंट के लिए बिल्कुल अलग तरह का बिलबोर्ड बनवाया, जिसमें उन्होंने एक बड़े से बिलबोर्ड को एक इंसेक्ट ट्रैप में बदल दिया | इटली में यूज किया गया यह जीनीयस तरीका बहुत ही Success हुआ क्योंकि इस एडवर्टाइजमेंट में ना कोई टेक्नोलॉजी का यूज किया गया ना ही कोई computer graphics का | बल्कि इस बिलबोर्ड को बनाने में असली इंसेक्ट का यूज किया गया वह ऐसे की इस बिलबोर्ड में ग्लू लगाया गया जिसमें इंसर्ट यहां आए तो लेकिन जा ना पाए और जब यह इंसेक्ट पूरी तरह से ग्लू से चिपक गए तो यह बिल्कुल फोटो जैसा दिखने लगा|

चोरी का सामान खरीदने पर आपके साथ क्या – क्या हो सकता है

दोस्तो Nike shoes कंपनी ने शंघाई में एडवरटाइजिंग करने के लिए एक बिल्डिंग पर सिर्फ एक पैर का बिल बोर्ड लगाया, और फिर उसमें वर्कर्स की मदद से जो मैटेरियल नए जूते बनाने में यूज हुए, उसी से उस बिलबोर्ड पर बने पैर को उन मैटेरियल से ढका |

advertisement ideas

दोस्तों अब जरा इस एडवर्टाइजमेंट पर नजर डालिए जिसमें कोका कोला ने अपनी स्प्राइट सॉफ्ट ड्रिंक का एडवर्टाइजमेंट ब्राजील के बीच पर कुछ इस प्रकार किया | यह मत सोचिए कि इसमें से स्प्राइट निकल रही है क्योंकि यह पानी है और इसमें शावर लेने के बाद ही आपको एक स्प्राइट की बोतल दी जाती है| दोस्तों इस एडवर्टाइजमेंट से कंपनी को बहुत ज्यादा फायदा हुआ |

(Stethoscope) एक डॉक्टर की शर्म की वजह से हुवा यह महान आविष्कार!

दोस्तों आपको इनमे से कोनसा एडवर्टाइजमेंट सबसे ज्यदा अच्छा लगा हमे  कमेंट में जरुर बताये |

दोस्तों आर्टिकल लिखने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ती है और मेरा काफी समय लग जाता है इसलिए में आपसे एक लाइक और शेयर की उम्मीद करता हूं.. धन्यवाद

Connect With Us On Facebook

7 thoughts on “दम है तो काँच का बॉक्स तोड़ो और 20 करोड़ रुपये ले जाओ!

Comments are closed.