5 Best Organic Foods

सर्दियों में जरूर खाएं 5 बेस्ट आर्गेनिक खाद्य पदार्थ, मिलेगी घोड़े जेसी ताकत

World Facts

सर्दियों में जरूर खाएं 5 बेस्ट आर्गेनिक खाद्य पदार्थ, मिलेगी घोड़े जेसी ताकत

च्यवनप्राश

5 Best Organic Foods
5 Best Organic Foods

सर्दियों का समय आ गया है, सर्दियों से हमारी रक्षा के लिए एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सप्तधातु एवं शरीर को जवान बनाए रखने के लिए चवनप्राश उपयोग करना ही चाहिए | इसमें 50 से अधिक जड़ी बूटियां होती हैं | शरीर में हृदय, मस्तिष्क, नसों को सुदृढ़ बनाती है, इसलिए दूध के साथ चवनप्राश की एक चम्मच अवश्य लेनी चाहिए |

5 Best Organic Foods
5 Best Organic Foods

शहद

शहद तो गुणों का खजाना है | शहद का अवश्य प्रयोग करना चाहिए | शहद के सेवन से मौसम में होने वाली एलर्जी को कम करता है, शहद मैं गुलकोज, फैक्टरोज,  लोहा, कैल्शियम, फास्फेट, सोडियम, क्लोरीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो की शरीर में ब्लड प्रेशर, इम्यून सिस्टम, कैंसर की बीमारी से रक्षा करता है | शहद को दूध में मिलाकर पीने से शरीर में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है एवं खून को साफ करता है |

5 Best Organic Foods
5 Best Organic Foods

गुड

सर्दियों में यदि आपको सेहत बनानी है और मीठा भी खाना है तो गुड़ का सेवन करना चाहिए | आयुर्वेद में चीनी को सफेद जहर के समान माना है | जबकि गुड को निरोगी काया एवं लंबे जीवन का आधार माना है | गुड मैं त्वचा, हड्डियों, पेशाब संबंधी समस्या ,शरीर की कमजोरी, माइग्रेन, दिमाग आदि में बहुत फायदा करता है तथा लंबी आयु के लिए आवश्यक है |

5 Best Organic Foods

मूंगफली

मूंगफली सेहत का खजाना होती है | इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है साथ ही इसको खाने में मजा आ जाता है | 250 ग्राम भुनी हुई मूंगफली में जितने खनिज होते हैं उतने ढाई सौ ग्राम मीट में (नॉन वेज) में भी नहीं मिलते हैं | मूंगफली खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखती है | मूंगफली खराब कोलेस्ट्रोल को शरीर से दूर करती है साथ ही इसके सेवन से कैंसर की जोखिम भी कमी हो जाती है | मूंगफली प्रजनन शक्ति को भी बढ़ाती है | इसलिए सर्दियों में इसका सेवन अवश्य करना चाहिए |

5 Best Organic Foods

बाजरा

बाजरा ऐसा अनाज होता हैं जो शरीर को अत्यधिक गर्मी देते हैं | सर्दियों के दिनों में बाजरे की रोटी बनाकर खाएं, सर्दियों में बाजरे की रोटी और राजस्थानी शक्कर खाने का मजा ही कुछ और होता है | बाजरे में शरीर के लिए मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो जोड़ों के दर्द एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ साथ शरीर को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | यदि यह सब खाद्य पदार्थ सर्दियों में खाते हैं तो शरीर हष्ट-पुष्ट तथा दीर्घायु को प्राप्त करता है |इसके अतिरिक्त सर्दियों में अधिक से अधिक गाजर, शकरकंदी, मूली का सेवन करना करना चाहिए | यह है शरीर में आयरन की पूर्ति करते हैं तथा मौसमी बीमारियों से हमारी शरीर की रक्षा करते हैं | दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें