Hidden Face Girl Wallpaper 1 2560x1600 Copy

दुनिया की सबसे रहस्यमयी औरत!

EH Blog Human Facts

दुनिया की सबसे रहस्यमयी औरत!

हेलो दोस्तों मेरा नाम है अनिल पायल और आज मैं आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने वाला हूं जो दुनिया की अब तक की सबसे रहस्यमई महिला बनी हुई है |

The world's most mysterious woman

आइसडल वूमेन

29 नवंबर 1970 को लगभग 1:15 पर जब एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर अपनी बेटियों के साथ माउंट इंटरेक्शन पहाड़ी की तलहटी में पैदल यात्रा कर रहे थे तभी उन्हें आइडल वैली नाम की घाटी में पत्थरों के पीछे छुपी एक महिला लाश दिखाई दी. जिसके पास नींद की कई गोलियां पड़ी हुई थी और उस महिला के सर की ओर एक पेट्रोल की बोतल पड़ी हुई थी | प्रोफेसर और उनकी बेटियों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और फिर बर्लिन पुलिस द्वारा इस घटना कि काफी बड़े पैमाने पर जांच की गई और यह घटना उस समय सबसे चर्चित घटनाओं में से एक है. The world’s most mysterious woman

Online Job From Home For Everyone in Education House Group

The world's most mysterious woman

काफी छानबीन करने के बाद पुलिस को रेलवे स्टेशन पर उस महिला के दो सूटकेस मिले पर हैरानी की बात यह है कि उस महिला के सारे कपड़ों पर लेबल स्कोर हटा दिया गया था और रेत की मदद से उस महिला के फिंगरप्रिंट को भी काफी चालाकी से मिटा दिया गया था | उस महिला के सूटकेस में मेडिसिंस और कुछ पेपर बरामद हुए थे जिनमें से कुछ मेडिकल से जुड़े हुए थे | पर उनमें से भी उस औरत की पहचान को पूरी तरह मिटा दिया गया था | जब छानबीन से कुछ नहीं हुआ तो पुलिस ने उस महिला स्केच बनवाएं और उन स्केचिंग को न्यूज़ चैनल पर पब्लिक कर दिया गया | चारों तरफ से निराश पुलिस अब केवल इस बात का इंतजार कर रही थी की कोई उस महिला स्केच की पुष्टि करें | स्केच पब्लिक करने के कुछ दिनों बाद पुलिस को एक पोस्टकार्ड मिला जिसे एक इटालियन फोटोग्राफर ने भेजा था . उसने पुलिस को बताया कि वह उस महिला के साथ डिनर पर जा चुका है पर वह उस महिला के बारे में केवल इतना ही जानता है कि वह साउथ अफ्रीका से थी |

Social Site Job | Salary 2,000 से 200,000 तक MONTHLY | BEST WAYS TO MAKE MONEY ONLINE | Part Time Jobs | Full Time Jobs

79d2c355b43308c170e8ad7173464a2f 480

एक और व्यक्ति ने पुलिस को यह बात बताई थी वह महिला साउथ अफ्रीकन थी और वह नॉर्वे घूमने के लिए आई हुई थी | अब इतनी जानकारी इकट्ठा होने के बाद बर्लिन पुलिस ऑफिसर जांच पड़ताल के काम को आगे बढ़ाया आगे पुलिस को इन्वेस्टीगेशन में जो मिला उसने इस पूरी घटना का रुख मोड़ दिया | पुलिस ऑफिसर ने पाया कि वह महिला नॉर्वे और यूरोप के साथ ही करीब 9 देशों में यात्रा कर चुकी थी और हैरानी वाली बात यह थी कि उसने 9 के 9 देशों में नौ अलग-अलग नाम और पहचानो से यात्रा की थी जिनमें सारे के सारे नाम और पहचान फर्जी थे | पुलिस ने उस महिला के सूटकेस से एक डायरी भी बरामद की थी जिसमें पुलिस को कई कोड वर्ड मिले थे. जिन्हें आगे डीकॉर्ड करने के बाद पुलिस को यह पता चला कि उन सारे कोड्स में अलग-अलग तारीखें लिखी हुई थी और उन जगहों के नाम लिखे हुए थे जिन जगहों पर वह महिला यात्रा कर चुकी थी | आगे भी बर्लिन पुलिस को उस महिला से जुड़े कई सुराग मिले पर पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी यह केस कभी समझ नहीं पाया |

20 Amazing Facts | दिमाग को हिला देने वाले 20 रोचक तथ्य!

64a4975c8e440fddf565674c44d4c823 480

जब यह केस ना सुलझ पाने के कारण बेहद मशहूर होने लगा तो इस केस से जुड़ी बातें शहर में मौजूद आम लोगों में होने लगी और इन्हीं चर्चाओं के माध्यम से एक लड़की ने पुलिस से संपर्क किया और उस लड़की ने पुलिस को बताया कि उस महिला की हत्या से 5 दिन पहले अर्थात 24 नवंबर के दिन वह लड़की और उसके कुछ दोस्त उस पहाड़ी की तलहटी में यात्रा कर रहे थे | तभी उन्हें वहां अचानक एक अजीब सी महिला दिखाई दी जो देखने में एक विदेशी महिला दिखाई पड़ रही थी और जिसके हाव भाव से यह पता चल रहा था कि वह काफी डरी हुई थी | उस लड़की ने पुलिस को बताया कि वह डरी हुई महिला उस लड़की और उसके दोस्तों से कुछ कहना चाहती थी पर वह बार-बार अपने पीछे आ रहे उन 3 लोगों को देखती जो उसका पीछा कर रहे थे |

Job Placement Job | Salary 300 से 200,000 तक MONTHLY | BEST WAY TO MAKE MONEY ONLINE | Part Time Jobs | Full Time Job

2d2da0628da129eef2722cdc6c7b716b 480

उस महिला के पीछे आने वाले 3 लोगों के बारे में उस लड़की ने बताया कि उस महिला के पीछे आ रहे तीनो व्यक्तियो ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और देखने में भी काफी अजीब लग रहे थे परंतु पुलिस को इतने सबूत मिलने के बावजूद पुलिस इस केस को सुलझा नहीं पाए और ना चाहते हुए भी उन्हें इस केस को बंद करना पड़ा | इस केस के बंद होने के साथ ही वह महिला कौन थी और उसकी हत्या किसने की थी और उस महिला के पीछे आ रहे वे तीन लोग कौन थे यह सारी बातें मात्र एक रहस्य बनकर रह गए |

बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री है युगांडा!

Follow Us On Facebook