jeff bezos vs bill gates

एक बार फिर अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

World Facts

एक बार फिर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर

world richest man amazon CEO jeff bejess

शुक्रवार सुबह Amazon का स्टॉक करीब 11 परसेंट बढ़ने से अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की संपत्ति 90 अरब डॉलर मतलब 5.85 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है | स्टॉक का मूल्य बढ़ने से 1 दिन मे जेफ बेजोस की संपत्ति में 7 बिलियन डॉलर यानी 45500 करोड़ का फायदा हुआ, इस कारण जेफ बेजोस दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए | उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है | अब बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं | बिल गेट्स की संपत्ति 88.5 अरब डॉलर है यानी करीब 5.75 लाख करोड़ पर है | दुनिया की टॉप 5 कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन शामिल है|

jeff bezos vs bill gates
jeff bezos vs bill gates

बिल गेट्स वाली माइक्रोसॉफ्ट कंपनी मार्केट केपिटल के लिहाज से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है जबकि अमेजॉन दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है | इसमें पहले स्थान पर मार्केट केपिटल के हिसाब से Apple का प्रथम स्थान है | शुक्रवार को मार्केट खुलने के साथ ही अमेजॉन स्टॉक मैं 11% की तेजी देखने को मिली CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की अच्छी अर्निंग की रिपोर्ट के साथ उसके स्टॉक में तेजी आई है | बिल गेट्स  की संपत्ति मैं 55 करोड़ डॉलर यानी करीब 3500 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ | यदि मार्केट में तेजी आती है तो बिल गेट्स अमेजॉन के फाउंडर बेजोस को पीछे छोड़ देंगे |

jeff bezos vs bill gates

पहले भी गेट्स को पीछे छोड़ चुके हैं जेफ बेजोस – इससे पहले उन्होंने इस साल जुलाई में बिल गेट्स को पीछे छोड़ा था लेकिन बेजोस सबसे अमीर का ताज 1 दिन ही बरकरार रखे थे | 27 जुलाई को अमेजॉन का शेयर बढ़ने से वह 1 दिन के लिए दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने थे |