India's 8 such jobs, which gives the highest tension and stress

भारत की 8 ऐसी जॉब्स जो देती है सबसे ज्यादा टेंसन व स्ट्रेस!

EH Blog World Facts

जब हम अपने करियर के बारे में सोचते हैं या जॉब के लिए अप्लाई करते हैं तो हम बहुत सारे इफेक्ट देखते हैं| जैसे सैलरी, इंटरनल ग्रोथ और दूसरी फैसिलिटी जो किसी भी कंपनी द्वारा प्रोवाइड कराई जाती है| लेकिन ज्यादातर लोग काम के दौरान मिलने वाले एंट्रेंस प्रेशर और टेंशन के बारे में कभी नहीं सोचते जबकी यह भी एक इंपॉर्टेंट फेक्टर है| जो की व्यक्ति की लाइफ को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है| पूरी दुनिया में ही नहीं भारत में भी ऐसी जॉब है जो बहुत ज्यादा स्ट्रेस फुल है जिनका हमें अंदाजा तक नहीं है| आपको जानकर हैरानी होगी 2017 में की गई एक स्टडी के मुताबिक IT डिपार्टमेंट में काम करने वाले लोगों का स्ट्रेस  एक टैक्सी ड्राइवर या रिक्शा चालक के मुकाबले काफी कम होता है|

क्या आप जानते हैं वकील BLACK और डॉक्टर WHITE ड्रेस क्यों पहनते हैं

India's 8 such jobs, which gives the highest tension and stress

हालांकि जॉब में स्ट्रेस, टेंशन लेना किसी व्यक्ति की नेचर या स्वभाव पर काफी हद तक डिपेंड करता है| लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी जॉब की जिनमें तनाव और स्ट्रेस होना स्वाभाविक है और हर स्वभाव के व्यक्ति को इन जॉब के दौरान स्ट्रेस हो ही जाता है| कई जॉब्स में टेंशन तो होती है लेकिन बदले में अच्छी इनकम भी होती है| वहीं कई जॉब तनाव से भरपूर होने के बावजूद भी हमारी पॉकेट को उतना सटीसफाइ नहीं कर पाती| लेकिन आज हम आपको बताएंगे ऐसी जॉब के बारे में जो स्ट्रेस फुल होने के साथ-साथ खतरनाक और मुश्किल भी है और इन जॉब को करने के लिए एक व्यक्ति को बहुत ज्यादा साहस, पेशंस और आत्मबल की जरूरत होती है| ताकि वह हर कंडीशन में काम को सक्सेसफुल ही कर सके|

Related image

1. Police officers:– पुलिस का काम एक ऐसी जॉब में आता है जो अनिश्चितता से भरी होती है| यानी कि कब किस सिचुएशन पर इमरजेंसी आ जाए और कब अपनी जान जोखिम में डालनी पड़े, इसका कभी भी पता नहीं होता और त्यौहारों या छुट्टियों पर भी इन्हें आराम करने का मौका नहीं मिलता. जिसकी वजह से यह जॉब काफी स्ट्रेस फूल बन जाती है| पुलिस के बारे में लोगों की कैसी भी विचारधारा हो लेकिन उनके काम में मेहनत और टेंशन है| यह केवल वही लोग जानते हैं जो रात भर चोरी, डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार काम करते ही रहते हैं| दुर्भाग्य की बात तो यह है कि इतनी सारी रिस्पॉन्सिबिलिटी के बाद भी इन लोगों की सैलरी काफी कम होती है| क्या आप जानते हैं कि पुलिस कर्मचारियों को पुलिस स्टेशन या पुलिस थाने में ना रुकने के आर्डर दिए जाते हैं और उन्हें हर मौसम में अपना पूरा काम बाहर गश्त लगा काम करना पड़ता है|

आप इन 8 देशों में इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से कर सकते है ड्राइविंग!

India's 8 such jobs, which gives the highest tension and stress
2.MINERS:- पिछले कुछ सालों में की गई है रिसर्च में यह पता लगा है कि MINERS यानी की खदान में काम करने वाले लोगों में हर 3 दिन में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है| भारत में खदानों में काम करना सबसे खतरनाक काम में  से एक माना जाता है| क्योंकि यहां कोयले से लेकर स्टील की खदान में काम करने वाले कर्मचारियों में हर साल लगभग 1 हजार लोग अपनी जान गवा देते हैं| इस काम में जोखिम की अधिकता होने के कारण चोट लगने और जान जाने का खतरा लगातार बना रहता है और ऐसे में यह काम बहुत ज्यादा स्ट्रेस फुल हो जाता है| जमीन में कई तरह के खनिज पदार्थ और तरह तरह के केमिकल भी होते हैं| जो लगातार MINERS मैं काम करने वालों की सेहत को प्रभावित करते हैं| तो इस जॉब के साथ अपनी सेहत का भी समझौता करना पड़ता है|

अपनी खली पड़ी जगह में ATM मशीन लगवा कर आप कमा सकते है 1 लाख रुपये महिना! जानिए कैसे

3. पायलट्स:- जमीन से कई किलोमीटर ऊपर प्लेन उड़ाने वाले पायलट का काम जोखिम और स्ट्रेस से भरपूर होता है| क्योंकि एक पायलट पर अपने आप से लेकर और पैसेंजर को सही सलामत पहुंचाने की जवाबदारी होती है| वैसे अगर देखा जाए तो इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी होने की वजह से आजकल हर प्लेन ऑटो पायलट पर उड़ता है| बावजूद इसके आज भी प्लेन दुर्घटनाएं होती रहती हैं| ऑटो पायलट होने के बावजूद भी हवाई जहाज चालक को लैंडिंग से लेकर टेक ऑफ का काम करना ही होता है और साथ ही जहां इसके उड़ने के दौरान भी उसे लगातार सतर्क और चौकन्ना रहना पड़ता है|

भारत के टॉप न्यूज़ एंकर महीने में कितना कमाते हैं और ये पढ़े कितने है?

Related image

4. CONSTRUCTION WORKERS:- यह जॉब सबसे स्ट्रेस फुल इसलिए है क्योंकि कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले लोगों पर जान का खतरा लगातार बना रहता है| बेंगलुरु के सेंट जॉन मेडिकल की एक स्टडी के मुताबिक जो लोग कंस्ट्रक्शन में काम करते हैं| उन लोगों की रहने की व्यवस्था बहुत ही खराब और बिल्कुल भी रहने लायक नहीं होती| यह वह काम है जिसमें मेहनत सबसे ज्यादा होती है और पैसा सबसे कम मिलता है| अन्य देशों के मुकाबले भारत में मजदूरों की हालत काफी खराब है| इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्कर के काम में पूरे समय चौकन्ना रहना और अपने काम में हाई स्किल्ड होना जरूरी होता है| क्योंकि जरा सी चूक उन्हें गंभीर स्थिति में डाल सकती है|

Image result for DOCTORS OPEN HEART SARJARI

5. HEALTHCARE PROFESSIONALS AND DOCTORS:- हॉस्पिटल में काम करने वाले लोग जैसे डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर इत्यादि को रोजाना हॉस्पिटल में मौजूद बीमार पेशेंट का ध्यान रखना, उनके खाने पीने से लेकर दवाइयों का ध्यान रखना और कुछ बेहद दुखद चीजें देखने के साथ-साथ मृत्यु तक रोज देखना पड़ता है| रिस्पॉन्सिबिलिटी के नजरिए से देखा जाए तो हेल्थ केयर इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा स्ट्रेस सर्जन को रहता है| क्योंकि हमारे शरीर से रिलेटेड कोई भी सर्जरी जैसे की ओपन हार्ट सर्जरी, ब्रेन सर्जरी या आंखों की सर्जरी करना अपने आप में ही पेचीदा और जोखिम भरा काम है| ऑपरेशन के दौरान व्यक्ति की जिंदगी पूरी तरह एक डॉक्टर के हाथों में होती है और इस बात का स्ट्रेस डॉक्टरों के साथ-साथ ऑपरेशन थिएटर में मौजूद दूसरे सभी लोगों को हो जाती है| उन्हें पता होता है कि होने वाले परिणामों का जिम्मेदार उन्हें ही ठहराया जाएगा| बावजूद इसके हड़बड़ाहट तथा इमरजेंसी की सिचुएशन में भी उन्हें अपना दिमाग को शांत करके सरलता से काम करना पड़ता है|

90 करोड़ का नंबर! दुनिया की 5 सबसे महंगी नंबर पलेट जिनकी कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे!

6.HOSPITALITY INDUSTRY :- इस इंडस्ट्री में कस्टमर को भगवान माना जाता है| सैफ से लेकर मैनेजर, वेटर से लेकर बेल बॉय, डिलीवरी बॉय से लेकर हाउसकीपिंग तक हर जॉब प्रोफाइल वालों को कस्टमर को अच्छी सर्विस देनी होती साथ ही स्माइल करते हुए कस्टमर से अच्छे से बात करनी होती है| जरुरी नहीं है कि हर कस्टमर अच्छा ही हो खासकर हमारे देश में कस्टमर बहुत ज्यादा गुस्से वाले हो सकते हैं और यह भी मत भूलिए कि बदतमीज कस्टमर से लेकर नशे में धुत कस्टमर को भी इन सब को झेलना पड़ता है| कुछ कस्टमर चीजें पसंद ना आने पर भी इतना गुस्सा नहीं करते कुछ कस्टमर तो एक छोटी सी बात को खींचकर उसका पंतगढ़ बना देते हैं|

Image result for BANKING SECTOR PHOTO

7. BANKING SECTOR:- हमारे भारत में बैंकिंग सेक्टर में भीषण स्ट्रेस वाला वर्क इनवायरमेंट होता है| क्योंकि Employ  पर लगातार टारगेट को अचीव करने का प्रेशर बनाया जाता है| खासकर इन्वेस्टमेंट वाले सेक्टर में काम करने वाले व्यक्ति के Working Hours काफी लंबे होते हैं| जिसमें उन्हें ऑफिस में बैठने से लेकर मार्केट में घूमते हुए नए-नए क्लाइंट्स बनाने पड़ते हैं| ऐसे में यह काम काफी थकन वाला बन जाता है और दिन खत्म होने तक व्यक्ति बहुत ज्यादा थका हुआ और स्ट्रेस फुल हो जाता है| बैंकिंग एक ऐसी जॉब है जहां व्यक्ति को अपने बॉस के साथ साथ क्लाइंट्स को भी झेलना पड़ता है और इस सिचुएशन हो होने वाली स्ट्रेस और सर दर्द को एक बैंक कर्मचारी समझ सकता है|

एंबुलेंस पर लिखा Ambulance वर्ड उल्टा क्यों लिखा होता है

8. INDIAN SECURITY AGENCIES:- हमारे भारत में इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और एनएसजी जैसी कई सिक्योरिटी एजेंसीज है. इन सभी में काम करने वाले सभी जवान हमें और देश को पूरी तरह से सिक्योर रखने के लिए जान दांव पर लगाकर अपना कर्तव्य निभाते हैं| सिक्योरिटी एजेंसीज में कार्यरत लोगों को लंबे समय तक अपने घरों से दूर रहना पड़ता है और सीमाओं पर बढ़ते खतरों के कारण उनके परिवार को और उन्हें खुद को भी इस बात का हमेशा संदेह रहता है कि वह वापस लौट कर अपने घर जा पाएंगे या नहीं| कई बार दुश्मनों को खदेड़ने के लिए इन्हें जोखिम उठाकर उनके इलाकों में भी जाना पड़ता है और जंगलों में प्रकृति के विपरीत माहौल में बिना खाए पिए समय गुजारना पड़ता है|

भारत ही नही दुनिया के इन 10 देशों में भी पाए जाते है हिन्दू!

आप किस पारकर की जॉब करते है ? क्या आपको भी टेंसन या स्ट्रेस होता है हमे कमेंट में जरुर बताये

Follow us on Facebook

Source: Jhannaat Facts