90 million number! World's 5 Most Expensive Number Palettes

90 करोड़ का नंबर! दुनिया की 5 सबसे महंगी नंबर पलेट जिनकी कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे!

EH Blog Interesting Facts

जब भी आप लोग अपने आसपास किसी महंगी कार जैसे कि Ferrari, लैंबोर्गिनी देखते होंगे तो अचानक आपके दिमाग में उस कार की कीमत को लेकर ख्याल आते होंगे| पर आप में से कितने लोग हैं जो गाड़ी के अलावा उस पर लगी नंबर प्लेट को भी देखते हैं| अब आप लोग यह सोच रहे होंगे, कि यहां नंबर प्लेट का आखिर क्या लेना देना है? लेना देना है क्योंकि कई बार यही एक चीज है जो इस गाड़ी में बैठे उस व्यक्ति की असली हैसियत को बताती है| आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार यह लोग अपनी पसंद के नंबर लेने के लिए गाड़ी की कीमत से 10 गुना ज्यादा पैसा खर्च कर देते हैं| आज हम आपको कुछ नंबर प्लेट्स की कीमत के बारे में बताएंगे जिनके लिए उनके मालिकों ने करोड़ों रुपया खर्च कर दिया|

अंबानी परिवार की 10 खास बातें जो बहुत कम लोग जानते है

नंबर 5:- सिंगल डिजिट नंबर प्लेट जिस पर 7 लिखा था| इस नंबर प्लेट को खरीदने के लिए साल 2010 मैं एक बिजनेसमैन ने 27 करोड रुपए तक खर्च कर दिए और यह नंबर प्लेट अपने नाम कर ली. उसके बाद से ही यह दुनिया की सबसे महंगी प्लेटों में शामिल हो गई. 

नंबर 4:- जिस पर सिर्फ 5 नंबर लिखा था. U.A.E के रहने वाले तलत अली मोहम्मद खौरी ने साल 2007 में एक ऑक्शन में सिगल डिजिट वाली नंबर प्लेट को खरीदने के लिए पूरे 35 लाख पौंड खर्च किए| यानी कि करीब 31 करोड़ 50 लाख रुपए. इतने पैसे में उस समय 10 रॉयल्स रॉयल खरीद सकते थे| इस नंबर को उन्होंने अपनी 6 रॉयल्स रॉयल मैं से एक पर लगा दिया|

बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री है युगांडा!

वहीं इसी ऑक्शन के अंदर खोरी ने 55 नंबर वाली एक नंबर प्लेट को खरीदा| जिसके लिए उन्होंने 8 लाख पौंड खर्च किए|

Image result for abu dhabi balwinder singh sahni number plate image

नंबर 3:- इसको खरीदने वाला व्यक्ति दुबई बेस्ट एक भारतीय प्रॉपर्टी डेवलेपर है| इसका नाम बलविंदर साहनी है. वैसे तो बलविंदर साहनी अपने आप को एक साधारण आदमी मानते हैं| पर जब भी अपनी कारों के लिए नंबर खरीदने की बात आती है| तो वह यहां पर सब कुछ भूल जाते हैं| साल 2016 में बलविंदर ने अपने रॉयल्स रॉयल के लिए पूरे 60 करोड़ रुपए खर्च करके एक सिंगल डिजिट नंबर प्लेट अपने नाम करी जिस पर केवल 5 लिखा था|

निजी सुख के लिए इस आदमी ने एक रात में खर्च कर दिए 65 करोड़!


नंबर 2:- जो व्यक्ति नंबर 2 पर है वह भी बलविंदर सिंह ही है| इसे आप इनके नंबरों के प्रति शौक का अंदाजा तो आप लगा सकते हैं| जहां उन्होंने नंबर 9 वाली एक प्लेट खरीदने के लिए करीब 45 करोड़ रुपए की कीमत चुका दी जिसके आगे O लगा था|

नंबर 1:- नंबर एक पर जो प्लेट है वह प्लेट नंबर एक ही है जिसको 2008 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी कीमत की वजह से शामिल किया गया| इस नंबर प्लेट पर केवल व केवल एक लिखा है| जिसको सैयद अब्दुल गफूर खौरी के एक बिजनेसमैन ने 90 करोड़ 9 लाख रुपए देखकर ऑक्शन मैं खरीद लिया| यह ऑक्शन एनीरात ऑक्शन द्वारा 7 स्टार एमीरात पैलेस होटल अबूधाबी मैं आयोजित की थी| जहां करीब 750 पार्टिसिपेंट ने भाग लिया| जिसमें कुल 90 प्लेट ऑक्शन की गई थी| हम आप को बता दें कि इनमें से किसी भी नंबर प्लेटों में कोई हीरे मोती या सोना नहीं लगा है और यह सभी की सभी प्लेटें बिल्कुल एक साधारण है जिस पर केवल व केवल यह नंबर लिखे हैं जिनकी वजह से यह इतनी महंगी बिकी|

कुछ लोग इन अजीब तरीकों का इस्तेमाल कर के बन गये करोड़पति!

दोस्तों क्या यह पैसे की बर्बादी है ? क्या आप भी कबी अपनी गाड़ी के लिए इतने महगे नंबर खरीदेगे ? हमे कमेंट में जरुर बतये… 

Follow us on Facebook