अगर आप पृथ्वी पर अकेले एकमात्र इंसान बचें तो क्या होगा? विस्तार से जानिए

World Facts

हेलो दोस्तों मेरा नाम है अनिल पायल, आज का टॉपिक थोड़ा हटके है. आज मैं आपको बताऊंगा कि अगर पृथ्वी पर आप अकेले एक मात्र इंसान जिंदा रहे और बाकी सभी इंसान गायब हो जाए तो आप के साथ क्या-क्या हो सकता है और आपको क्या-क्या करना पड़ेगा |

Life After People earth after the humans

दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं इंसान इस ग्रह की सबसे बुद्धिमान प्रजाति है. वर्तमान समय में इंसान सभी दूसरे जीवों की तुलना में अधिक उन्नत और शक्तिशाली प्राणी है. लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था और ना ही हमेशा ऐसा रहेगा | जब इंसान इस ग्रह पर नहीं जन्मे थे तब भी समय का पहिया चलता था और जब भविष्य में इंसान नहीं रहेंगे तब भी यह पहिया चलता ही रहेगा | वास्तव में हम इंसानों की बुद्धि ने इस प्रकृति को कुछ नहीं दिया है बल्कि हमने इस प्रकृति से कुछ ना कुछ लिया है| हमारे द्वारा फैलाए गए प्रदूषण का खामियाजा अन्य सभी प्राणियों को भुगतना पड़ रहा है. तो दोस्तों अब आप सोचो अगर किसी दिन दुनिया से सारे इंसान खत्म हो जाए और सिर्फ आप अकेले जिंदा इंसान बचें तो?

Online Job From Home For Everyone in Education House Group

यदि ऐसा हो जाता है तो यह उस आखिरी व्यक्ति के लिए बहुत ही भयानक समय होगा. अगर आप अकेले इस दुनिया में रह जाए तो सबसे पहले आपके पास यह जानने का कोई तरीका नहीं होगा कि आप वास्तव में अकेले हैं या नहीं | निश्चित तौर पर आप हर रोज कई सौ किलोमीटर की यात्रा करेंगे अपने जैसे किसी दूसरे इंसान को ढूंढने के लिए यात्रा करेगे |सड़कों पर आपको गाड़ियों का मेला लगा मिलेगा लेकिन आपको उन गाड़ियों में कोई भी नहीं मिलेगा . आप चाहे जितनी महंगी और लग्जरी गाड़ी को अपने मनमुताबिक चाहे जिस रोड पर किसी भी स्पीड में दौड़ा सकते हैं, आप को रोकने टोकने वाला कोई नहीं होगा| अगर आपकी गाड़ी खराब हो जाए या उसका पेट्रोल खत्म हो जाए तो आप उस गाड़ी को छोड़कर किसी दूसरी अपनी पसंद की गाड़ी को या बाइक को ले सकते हैं|

Social Site Job | Salary 2,000 से 200,000 तक MONTHLY | BEST WAYS TO MAKE MONEY ONLINE | Part Time Jobs | Full Time Jobs

जाहिर तौर पर आप इस दुनिया के राजा होंगे लेकिन अफसोस आपके राजसी ठाट देखने वाला कोई भी नहीं होगा| वैसे आपको दूसरे इंसानो की तलाश में ज्यादा दूर निकलने से पहले अपनी सुरक्षा के लिए किसी हथियार खाने की तलाश करनी चाहिए. वहां से आप किसी बंदूक या राइफल जैसे हथियार को ले सकते हैं. आपको यह हमेशा अपने साथ रखने होंगे क्योंकि शहरों से इंसानों का राज खत्म होने के कारण शहरों में खतरनाक जंगली जानवरों का राज कायम हो सकता है| चिड़ियाघरों की पर्याप्त देखरेख ना होने की वजह से वहां कैद खतरनाक जानवर बाहर निकलकर शहरों में आ जाएंगे ऐसे में निश्चित तौर पर आपको अपनी सुरक्षा के लिए हथियारों की जरूरत होगी क्योंकि आप बिना हथियारों के खतरनाक जानवरों से नहीं लड़ सकते हैं |

यदि आप अपने अधिकार जान गए तो पुलिस आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी!

एक और काम जो आपको सबसे पहले करना चाहिए वह यह है कि आपको तुरंत शिमला या मैसूर जैसे किसी शहर की ओर रवाना होना चाहिए जो पहाड़ों पर बसे हो. क्योंकि इंसान के नियंत्रण के बिना हमारे द्वारा नदियों पर बनाए गए बड़े बड़े बांध टूट सकते हैं जिससे मैदानी इलाकों में बेहद खतरनाक बाढ़ आ सकती है. ऐसे में खुद को जिंदा रखने के लिए आपको पहाड़ों पर ही जाना पड़ेगा| दोस्तों आज इंसान बिजली पर पूरी तरह से आश्रित है और बिजली के जन्मदाता भी हम ही हैं लेकिन किसी अकेले इंसान द्वारा बिजली के प्लांटों को संभालना नामुमकिन है. इसलिए धीरे-धीरे पृथ्वी से बिजली जाने लगेगी और लगभग पूरी पृथ्वी पर अंधेरा हो जाएगा| लेकिन अगर आप बिजली यंत्रों की थोड़ी बहुत जानकारी रखते हैं तो जनरेटर और सोलर पैनल की मदद से आप अपने लिए कई सालों तक बिजली की व्यवस्था कर सकते हैं |

Job Placement Job | Salary 300 से 200,000 तक MONTHLY | BEST WAY TO MAKE MONEY ONLINE | Part Time Jobs | Full Time Job

पृथ्वी से इंसान गायब होने के बाद शुरुआत में आपको कई सालों तक खाने की भी कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि हर शहर में मौजूद बड़े बड़े मॉल आपके लिए खाने से भरे होंगे | आप जब चाहे अपनी मर्जी का सामान उठा कर खा सकते हैं या फिर आप अपने मनचाहे महंगे कपड़े या महंगे महंगे गहने ले सकते हैं जिनके कभी आप सपने देखा करते थे| क्योंकि आज आपको इनके कोई पैसे नहीं देने पड़ेंगे. आप पृथ्वी पर इनके इकलौते मालिक होंगे लेकिन अब आपके महंगे कपड़े और ज्वेलरी देखकर आपकी तारीफ करने वाला कोई इंसान आपके पास नहीं होगा. तो इसलिए हो सकता है आपका यह शौक भी गायब हो जाए |

दुनिया की तमाम दुकानों में मौजूद कच्चा खाने का सामान जैसे सब्जियां ,दूध बगैरा तो जल्द ही खराब हो जाएंगे लेकिन अन्य प्रकार के ड्राई फूड जो पैकिंग में आते हैं वह आपको खाने के लिए महीनों तक आसानी से मिल जाएंगे | लेकिन खाने का स्थाई समाधान करने के लिए या फिर हमेशा अपने लिए खाना उपलब्ध रखने के लिए आपको खेती करना सीखना ही होगा | अगर आप शुद्ध रूप से शाकाहारी नहीं हैं तो आपके लिए दूसरे जीवो का शिकार करना ज्यादा आसान होगा | वैसे भी खेती करने से पहले इंसान ने हजारों सालों तक शिकार करके ही अपना जीवन यापन किया है|

दुनिया के कुछ ऐसे देश जहां जाकर भारतीय बन जाते हैं करोड़पति!

दोस्तों भले ही आप इस दुनिया के राजा हो, हर एक सुख सुविधा आपके कदमों में हो लेकिन एक अकेले इंसान के लिए जिंदगी जीना कठिन होगा | अगर आप अपने अलावा किसी दूसरे इंसान को ना खोज पाए तो आप किसी के साथ अपनी खुशियां या दुख को नहीं बाट पाएंगे| किसी से बात नहीं कर पाएंगे |आपको इंसानों में रहने की आदत होगी और अचानक से सारे इंसान गायब हो जाएंगे तो आपके दिमाग पर इसका बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा | कभी-कभी अकेलेपन से इंसान पागल भी हो जाता है| इस पूरी दुनिया में किसी एक अकेले इंसान का जीना शायद संभव ही नहीं है. हो सकता है कि आप अकेलेपन से तंग आकर आपकी जीने की इच्छा ही खत्म हो जाए|

दिल्ली का आखिरी हिंदू सम्राट, जिसने शेर का जबड़ा हाथों से फाड़ दिया था

अगर आप पुरुष हैं तो बेहतर होगा कि आपको कोई महिला साथी मिल जाए और अगर आप कोई महिला हैं तो आपको कोई पुरुष साथी मिल जाए | इससे आप आगे अपना परिवार बनाकर इंसानी जीवन को फिर से आगे बढ़ा सकते हैं और एक बेहतर जीवन जीने के लिए 1 साथी की उतनी ही जरूरत होती है जितनी कि भोजन और पानी की होती है|

लेकिन अगर आप दुनिया में अकेले रह ही गये हैं तो आपके लिए समय बिताने का सबसे बेहतरीन तरीका यह होगा कि आप वर्ल्ड टूर पर निकल जाएं और पूरी दुनिया की शेर करे | अगर आपको हवाई जहाज उड़ाना नहीं आता है तो आप समुद्री जहाजों या गाड़ियों की सहायता से पूरी दुनिया की यात्रा कर सकते हैं | कुछ लोगों को नंगा रहना या बाहर नंगा घूमना बहुत पसंद होता है. अगर आप भी उन में से एक हैं तो अब आपके लिए फायदे की बात यह होगी कि अब आप ऐसा कर सकते हैं | आप पूरी दुनिया में नंगे होकर घूम सकते हैं आपको कोई भी रोकने टोकने वाला नहीं होगा |

नॉर्थ कोरिया ये कानून है बहुत ही अजीब!

पूरी दुनिया के जिसकी शहर या जिस देश में आप जाना चाहे वहां आप आराम से जा सकते हैं. इंसानों के ना रहने से आपको पूरी दुनिया में ढेरों परिवर्तन देखने को मिल जाएंगे | जो जानवर इंसानों पर निर्भर थे वह इंसानों के ना रहने से उन्हें अपना भोजन जुटाने में बहुत मुश्किल होगी इस वजह से वह धीरे धीरे मरने लगेंगे| जितने भी सैटेलाइट हमने अंतरिक्ष में छोड़ रखे हैं वो बगैर इंसानों के धीरे-धीरे खराब होकर नीचे गिरने लगेंगे | कुछ अच्छे काम जो इंसानों के ना रहने की वजह से होंगे वह यह होंगे कि जितना भी प्रदूषण या रेडिएशन हमने फैला रखा है वह धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा और साल दर साल धीरे-धीरे धरती पर हरियाणवी बढ़ने लगेगी | ज्यादा बारिश होने लगेगी. जिससे दुनिया के तमाम शहर और गांव धीरे-धीरे जंगल में तब्दील होते जाएंगे |

दुनिया के 10 सबसे महंगे जूतों की लिस्ट!

यह बदला हुआ माहौल जानवरों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा और लगभग सभी जीवो की संख्या तेजी से बढ़ने लगेगी| दोस्तों वक्त के साथ-साथ जो भी मानव निर्मित वस्तुएं जिन्हें आप अब तक काम में ले रहे थे वह सब खराब हो जाएंगे| शायद कुछ दशकों के बाद ना तो आप घूम पाएंगे और ना ही गाड़िया चला पाएंगे क्योंकि सभी गाड़ियां या जनरेटरों के इंजन बंद हो जाएंगे, खराब हो जाएंगे | अगर आपका साथ निभाने के लिए कोई साथी मिल जाता है तो ठीक है वरना एक अकेले इंसान की जिंदगी का कोई मतलब नहीं रह जाएगा | अकेलापन अब आपकी जिंदगी को बोज बना देगा जिसे आप ढो तो सकते है लेकिन जी नहीं सकते…

मात्र 100 रुपए में दुनिया भर में क्या क्या खरीदा जा सकता है!

तो अब आप अकेले बैठ कर सोचिए कि अगर आपके साथ ऐसा हो जाता है तो आप ऐसा क्या करेंगे जिससे आपकी जिंदगी बोरिंग ना हो और आप खुसी खुसी अकेले पूरी पर्थ्वी पर जीवन यापन कर सके| हमें कमेंट में जरूर बताइए…..

Follow Us On Facebook