Secrets are hidden in the sea that you will be left to know

समुद्र में छुपे है ऐसे रहस्य जिन्हें जानकर आप रह जाएंगे दंग!

EH Blog World Facts

दोस्तों हमारी पृथ्वी के करीब 70% हिस्से पर समुद्र है और पृथ्वी पर जितने भी प्रकार के जीव जंतु है . उनमें से 90% जीव समुद्री जीव है मतलब वह समुद्र में रहते हैं और मानव सहित सिर्फ 10% जीव ही धरती पर वास करते हैं|  समुद्र बेहद रहस्यमई होते हैं, इंसान ने आज तक सिर्फ 5% समुद्र की खोज की है समुद्र का 95% हिस्सा अभी भी हमारे लिए अंजाना है . कुछ वैज्ञानिकों का तो यहां तक मानना है कि हम चांद के बारे में ज्यादा जानते हैं और समुद्र के बारे में कम , तो दोस्तों आज मैं आपके लिए तीन ऐसे ही अनसुलझे समुद्री रहस्य लेकर आया हूं , जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे … अगर जानकारी पसंद आए तो हमारी पोस्ट को शेयर और लाइक जरूर कीजिएगा |

क्या जेल में 12 घंटे को 1 दिन और 24 घंटे को 2 दिन गिना जाता है

Secrets are hidden in the sea that you will be left to knowresult for Yonaguni

1.समुद्र में बसा शहर

जापान में Yonaguni के तट पर कुछ ऐसी  संरचनाएं मिली है , जो किसी पुराने शहर का का अवशेष लगती  है. हालांकि विशेषज्ञों की इस बारे में एक राय नहीं है कुछ लोगों का मानना है कि यह कुदरती संरचनाएं हैं और अपने आप बने हैं जबकि कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यह पानी में डूबा शहर है ,  जो कभी समुद्र के तट पर बसा हुआ था और हजारों साल पहले यहां लोग रहते थे लेकिन किसी वजह से पानी का स्तर बढ़ने से यह शहर डूब गया | लेकिन जब इस शहर का बारीकी से अध्ययन किया गया तो कुछ चौंका देने वाले तथ्य सामने आए यहां पर कई जगह पिरामिड और गोल आकृति वाली संरचनाएं हैं , खंबे हैं और अन्य ज्योमेट्रीकल कलाकृतियां भी हैं .

हमारी पृथ्वी इंसानों के बिना कैसी होगी! रोचक जानकारी

Secrets are hidden in the sea that you will be left to know

यह पिरामिड काफी हद तक वैसे ही दिखाई देते हैं जैसे कि मिस्र के पिरामिड हैं | इसलिए वैज्ञानिक मानने लगे कि इस शहर को इंसानों के बजाय किसी अन्य सभ्यता ने बनाया है , हो सकता है कि वह सभ्यता एलियन की हो और यह एलियंस पानी में ही रहते हो और पानी में ही सास ले पाते हो | हमारे ग्रह की मछलियों की तरह | इसी शहर से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर दक्षिणी जापान में आज भी इस समुद्र में कुछ ऐसी अनोखी आकृतियां मिलती है कि मानो जैसे यहां पर कोई यूएफओ लैंड हुआ हो . हालांकि कुछ वैज्ञानिक कहते हैं की मेल ऑफर नामक एक मछली है , जो कि ऐसी आकृतियां बनाती है | लेकिन ऐसी  सटीक आकृतियां बनाना किसी मछली के बूते की बात नहीं लगती | इसीलिए इस बात की संभावना ज्यादा है कि यह आकृतियां किसी यूएफओ की ही है , जिसमें बैठकर एलियंस आज भी अपने खोए हुए शहर को देखने आते हैं |

2. समुद्री दैत्य

सदियों से किस्से कहानियों में और लोक कथाओं में समुद्री जातियों का वर्णन मिलता है . बहुत सारे लोग इन देखने का दावा भी करते हैं| माना जाता है कि यह भारी भरकम और विशालकाय प्राणी समुद्र की गहराइयों में रहते हैं | यह प्राणी ड्रैगन ,  सांप या किसी भी तरह के हो सकते हैं . जैसा कि आपको पता ही है कि इंसान ने समुद्र का सिर्फ 5% हिसा ही खोजा है और इंसान समुद्र में अधिकतम 500 मीटर की गहराई तक ही पहुंच पाया है | जब की समुद्र की गहराई 10000 मीटर तक है . संभव है कि ऐसे दैत्य पानी में बेहद अधिक गहराई में वास करते हैं और उस जगह को पुराणों में पाताल लोक कहां गया हो और ऐसा भी हो सकता है कि यह जीव कभी कभी समुद्र की ऊपरी सतह पर भी आ जाते  हो | सन 2009 में अलास्का के मछुआरों के एक ग्रुप ने प्रशांत महासागर में एक विशालकाय सांप का वीडियो शूट किया था ऐसे में बड़े समुद्री जीव को इस इलाके में देखे जाने की खबरें 1892 से आती रही हैं . यह जीव किसी बेहद बड़े सांप जैसा लग रहा था | 1872 में अंटार्कटिक महासागर के बीच में मैरिज एलिस्टर नामक जहाज लावारिस और जर्जर हालत में मिला था . जहाज पर क्रू का कोई भी मेंबर नहीं था और क्रू के सारे सामान के साथ साथ शराब भी अछूती ही  पड़ी थी | तो फिर अचानक से जहाज में सवार सारे लोग एक साथ कैसे गायब हो गए … अनुमान लगाया जाता है कि इस जहाज पर किसी बड़े और बेहद फुर्तीले जीव ने हमला किया , जिसे ना ही शराब में दिलचस्पी थी और ना ही जहाज को लूटने में बल्कि वह जीव एक के बाद एक जहाज पर मौजूद सभी इंसानों को खा गया |

सिर्फ 2 घंटे काम करके आप बन जाएंगे अमीर! जानिए क्या है वो काम?

Related image

3. समुद्र में मिली खौफनाक Mummy

Mummy शरीर की उस अवस्था को कहते हैं जिसमें कुछ खास रसायन और विधि से किसी लाश को सड़ने से  बचा कर संरक्षित कर लिया जाता है . इस काम के लिए रसायन के साथ-साथ बहुत कम आद्रता और अत्यंत ठंडे वातावरण की भी आवश्यकता होती है  | आमतौर पर Mummy पिरामिडों में मिलती है और हजारों साल पुरानी होती हैं आज तक जितनी भी Mummy खोजी गई हैं और में सबसे पुरानी मम्मी करीब 6000 साल पुरानी रही है | लेकिन समुद्र में मिली मम्मी बेहद अजीब थी| असल में यह घटना दक्षिणी Philippines के समुद्र तट की है माना जाता है कि कुछ समय पहले फिलीपींस के समुद्र में एक नाव गुजरी. उस नाव मे एक जर्मनी  नाविक सवार था .

दिल्ली का आखिरी हिंदू सम्राट, जिसने शेर का जबड़ा हाथों से फाड़ दिया था

किसी अनजान कारणों से अचानक ही उसी नाव में उस नाविक की मृत्यु हो गई | काफी समय बीतने के बाद जब नाव को ढूंढा गया , तो वह नाविक मरी हुई अवस्था में बैठा मिला | वह इस तरह से बैठे हुए थे जैसे गंभीरता से किसी बारे में सोच रहे हो . बड़ा आश्चर्य इस बात का था कि उस नाविक की लाश Mummy बन चुकी थी | जब उनकी लाश की जांच हुई तब पता चला  कि उस नाविक की मृत्यु सिर्फ 1 सप्ताह पहले ही हुई थी . अब सवाल यह था कि कोई व्यक्ति इतनी जल्दी Mummy कैसे बन सकता है … क्योंकि एक मृत शरीर को Mummy में बदलने के लिए बहुत अधिक समय लगता है . विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र में मौजूद नमक के कारण ऐसा हुआ होगा . लेकिन समुद्र में मौत की यह पहली घटना नहीं थी. इससे पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं | लेकिन इस तरह का वाक्य कभी सामने नहीं आया कि मरने वाला कोई शख्स हफ्ते भर में Mummy बन गया हो क्योंकि Mummy  को तैयार होने में हजारों साल लग जाते हैं|

दोस्तों  अगर आपको आज की यह जानकारी अच्छी लगी हो ,  तो हमारे इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें  धन्यवाद |

Follow us on Facebook

Credit : BBN