Most cruel ruler in the world 

दुनिया के 5 सबसे क्रूर तानाशाह शासक!

EH Blog Human Facts World Facts

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम अनिल पायल है, धरती पर कुछ लोग शांति की कामना करते हैं, शांति लाना चाहते हैं परंतु दूसरी ओर कुछ लोगों को अपनी हुकूमत करना बहुत अच्छा लगता है चाहे उसके लिए उन्हें किसी की जान लेनी पड़े या कोई क्रूर सजा ही देनी पड़े| आपको आज में ऐसे ही दुनिया के क्रूर शासकों के बारे में बताने जा रहा हु जिनको शासक नहीं बल्कि इंसानियत और शांति का दुश्मन कहां जाना चाहिए|

most cruel ruler in the world
most cruel ruler in the world

ईदी अमीन दादा

दुनिया के सबसे क्रूर शासकों में से एक ईदी अमीन दादा था जिसने 1971 से लेकर 1979 तक युगांडा के सैन्य तानाशाह और राष्ट्रपति के पद पर रहकर अपनी क्रूर हुकूमत की| कहा जाता है कि ईदी अमीन ने अपने शासन काल में 5 लाख से ज्यादा लोगों को सबसे खतरनाक यातनाएं देकर मारा था| यह दुनिया का इतना क्रूर शासक था कि सजा के तौर पर यह लोगों के प्राइवेट पार्ट, हाथ पैर काट दिया करता था. मौत की ऐसी ऐसी सजाए सुनाता था जो किसी भी इंसान को झकझोर कर रख दे| कहा जाता है कि वह दोषियों का सर हथौड़े से फोड़ दिया करता था इसका शासन काल इतना खराब था कि उस वक्त महिलाओं का बलात्कार करना आम बात थी| ईदी अमीन दादा ने कई महिलाओं को बलात्कार करके तड़पा तड़पा कर मौत के घाट उतारा था| 16 अगस्त 2003 को ईदी अमीन दादा सऊदी अरब में मारा गया. Most cruel ruler in the world 

दुनिया के 5 ऐसे जानवर जो बिजनेस करके करोड़पति बन गये

एडोल्फ हिटलर

एडोल्फ हिटलर के बारे में आपने इतिहास में जरूर पढ़ा होगा| यह नाजी पार्टी का क्रूर शासक था जो लगभग 1 करोड़  70 लाख  लोगो की मौत का जिम्मेदार है| हिटलर ने 1933 से 1945 तक करीब 12 वर्षों तक जर्मनी पर क्रूरता का शासन किया. जब द्वितीय विश्व युद्ध हुआ तो हिटलर ने अपने विरोधियों को चुन चुन कर मारा जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे| हिटलर एक ऐसा शासक था  जिसको बच्चों पर भी रहम नहीं आता था जिसने सबसे ज्यादा अत्याचार यहूदी धर्म के लोगों पर किया जबकि इसका पहला प्यार भी यहूदी लड़की थी| एक दिन ऐसा आया जब हिटलर के पास कुछ ना रहा और तब कायरों की तरह हिटलर ने अपने हाथों से ही अपनी जीवन लीला खत्म कर ली|

Most cruel ruler in the world 
Most cruel ruler in the world

3. सद्दाम हुसैन

21वीं सदी के सबसे कुख्यात इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन 20 लाख लोगों का हत्यारा है| जिसने अपने विरोधियों को भी नहीं छोड़ा, सद्दाम हुसैन कुर्दिश समुदाय के लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन था| इसके लिए उसने उन पर जहरीली गैस का इस्तेमाल किया जिसमें बच्चे बूढ़े और महिलाओं को जान से हाथ धोना पड़ा| सद्दाम हुसैन लोगों को दर्दनाक मौत दे कर मारता था फिर उनकी आवाज रिकॉर्ड करता था फिर जब शाम को डिनर करता था तो उस चीख को सुनकर जोर-जोर से हंसता रहता था|

आम आदमी को प्रभावित करने वाली धारा 144 क्या होती है 

जोसेफ स्टालिन

जोसेफ स्टालिन लेनिंग की मौत के बाद 1924 में स्टॉलिन सोवियत यूनियन का नया कम्युनिस्ट नेता बना| उसने अपने कार्यकाल में करीब 2 करोड़ 30 लाख लोगों को मौत के घाट उतार दिया| उसने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए एक 5 वर्षीय आर्थिक योजना लागू की और पूरे सोवियत किसानों को फार्मर कोऑपरेटिव से जुड़ने के लिए मजबूर कर दिया और सारे किसानों को सरकार के अधीन कर दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि पूरे सोवियत में अकाल की स्थिति पैदा हो गई| सिर्फ अकेले यूक्रेन में ही 30 लाख से ज्यादा लोगों की भुखमरी से मृत्यु हो गई| उनकी जमीन सरकार द्वारा हड़पी गई और जो जिंदा बचे थे उनको जिंदगी भर एक गुलाम की जिंदगी जीनी थी| जहां उनको मजदूरी करने के लिए भेजा जाता था वहां भी उसने ऐसे नियम बनाए थे कि हर मजदूर को टारगेट दिया जाता था जिसको पूरा करना होता था यदि वह पूरा नहीं करता तो उसे मौत की सजा सुना देता था| उसका एक उसूल था जो उसकी नीतियों के  खिलाफ बोलेगा उसको मार दिया जाएगा और वह यही करता था| 5 मार्च 1953 को सेरेब्रल हैम्रेज के कारण जोसेफ स्टालिन मारा गया. Most cruel ruler in the world 

Most cruel ruler in the world 
Most cruel ruler in the world

बेनिटो मुसोलिनी

दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह में इटली के नेता बेनिटो मुसोलिनी का नाम भी शुमार है. बेनिटो मुसोलिनी ने द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत की थी| क्योंकि उसने 1935 में अभीसिनिया पर हमला किया मगर उसे बहुत बार हार का मुंह देखना पड़ा एक बार नहीं दो बार नहीं लगातार हार के कारण बेनिटो मुसोलिनी को उसके पद से हटा दिया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया| लेकिन तब हिटलर ने उसको छुड़ा दिया था लेकिन इसकी आजादी काफी दिन तक नहीं चली और 1945 में मित्र देशों की सेना ने इटली पर हमला कर दिया और 28 अप्रैल 1945 को बेनिटो मुसोलिनी को मौत की सजा दे दी गई|

एक किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनाने में लगते हैं इतने करोड़ रुपए!

दोस्तों क्या आज कोई इंसान तानाशाह बन सकता है ? आपको इनमे से कोनसा तानाशाह सबसे खरनाक लगा हमे कमेंट में जरुर बताये 

Connect with us on Facebook