Benefits of Honey and Milk

शहद और दूध के हैरान कर देने वाले फायदे!

EH Blog Interesting Facts

शहद को पुराने जमाने से ही औषधिय उपयोग में लाया जा रहा है| ये माना जाता है कि लगभग 8 हजार सालों से शहद हमारे खान-पान का हिस्सा रहा है| शुद्ध शहद एक ऐसा पदार्थ है जो कि लंबे समय तक रखने के बावजूद खराब नहीं होता| शहद में पानी का अंश जितना कम होता है वाे शहद उतना ही अच्छा माना जाता है| 500 ग्राम शहद बनाने के लिए आने जाने में मधुमक्खियां दुनिया के 3 चक्कर के बराबर दूरी तय करती है|

दुनिया के 5 अरबपति जीते है आम आदमी जैसी जिंदगी!

सन 2007 में पहली बार हेल्थ कनाडा और यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी कि FDA  में शहद को घाव और जलन के उपचार में प्रयोग करने की मान्यता दी थी| मधुमक्खी के पाए जाने वाले मोम से बनी मोमबत्ती वातावरण को शुद्ध करती है, अच्छी खुशबू, कम धुंआ और तेज रोशनी देती है| शहद में पानी का अंश बहुत कम होने की वजहा से इसमें बैक्टीरिया नहीं पनप पाते| एलर्जी, कफ और स्किन की जलन में शहद बहोत ही फायदेमंद माना गया है| शहद को गर्म करने से इसके लाभकारी गुणों में कमी आ जाती है| इसलिए इसे गर्म करके कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए| शहद एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है| इसलिए बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में काफी फायदेमंद होता है| इसके अलावा शहद के बहुत सारे फायदे हैं जैसे- कि शहद यादाश्त तेज करता है ,कमजोर तंत्रिका तंत्र को ठीक करता है| शहद काम शक्तिवर्धक माना गया है| इसका सेवन पुरुषों में टेस्टोस टेरोन हार्मोन और महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बनाने की प्रोसेस को तेज करता है| शहद में कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम,फास्फोरस,पोटेशियम,सोडियम और जिंक जेसे तत्व पाए जाते हैं|

पृथ्वी की 6 ऐसी जगह जहां इंसान चाहकर भी नही जा सकता!

मनुका नामक शहद दुनिया का सबसे अच्छा शहद माना जाता है| ऐसा इस शहद में पाए जाने वाले खास एंटी बैक्टीरियल गुणों की वजह से है| ये शहद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पाया जाता है| शहद का रेगुलर सेवन करने से खोई हुई शक्ति वापस लौटा देता है और शरीर को स्वस्थ,सुंदर,बलवान और सुडोल बनाता है| टाइफाइड और निमोनिया में शहद का सेवन करना लीवर और आंतों की कार्य शक्ति को बढ़ाता है| पेशाब के इन्फेक्शन में दालचीनी चूर्ण व शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से बैक्टीरिया दूर होते हे और आराम मिलता है| शुद्ध शहद आंखों में लगाने पर जलन तो होता है लेकिन चिपचिपाहट नहीं होती है| आंखों में शहद लगाने से आंखों की रोशनी को यह तेज करता है|

शरीर में खून की कमी को दूर करने का सबसे आसन व रामबाण उपाय!

दूध और शहद का एक साथ सेवन किसी वरदान से कम नहीं है| ऐसे में दोनों का मिक्सर किसी मेडिसिन की तरह काम करता है| शहद में एंटीआक्सीडेंट,एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं और दूध एक कैल्शियम प्रोटीन,लैक्टिक,एसिड,विटामिनA,विटामिनB और विटामिनD की पर्याप्त मात्रा से भरपूर आहार है| दूध में शहद मिलाकर इससे बहुत सारे फायदे होते हैं|जैसे- कि आयुर्वेद में भी बांझपन और नपुंसकता की परेशानी को दूर करने के लिए शहद को दवा के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी है| दूध को आप एक हर्बल दवा के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं| अगर आप किसी चीज को लेकर स्ट्रेस में है तो आपके लिए दूध और शहद काफी फायदेमंद है| इसके लिए आप गर्म दूध में शहद को मिलाकर पीजिए जिससे आपकी तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम मिलेगा| और आप स्ट्रेस से निजात पालेंगे अगर आपको रात को नींद नहीं आती और आप अनिंद्रा की प्रॉब्लम में फंसे हुए हैं तो आपको दूध और शहद पीना चाहिए|

गर्म दूध में शहद का सेवन पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है जिससे आपको कब्ज और अपचत की प्रॉब्लम नहीं होगी| शहद हमारे शारीरिक और मानसिक क्षमता के लिए भी काफी फायदेमंद होता है| इसकी क्षमता बढ़ने की सीधा असर हमारे काम पर भी पड़ता है| जो कि काफी पॉजिटिव होता है जो लोग कैंसर से पीड़ित है या फिर जिनके दांत काफी कमजोर है और जो खाने को अच्छे से चबाकर खा नहीं पाते| उनके लिए गर्म दूध और शहद का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है ये एक ऐसा आहार माना जाता है जो हमारे शरीर में जाकर उसकी हर कमी को पूरा करता है|

यदि इंसान को भगवान ने बनाया तो फिर भगवान को किसने बनाया! अमेजिंग फैक्ट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक,शेयर एंड कमेंट करे… 

Follow us on Facebook